बछवाड़ा पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फायरिंग करने के मामले में एक युवक को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फायरिंग करने वीडियो वायरल मामले में सोमवार की रात बछवाड़ा पुलिस ने करवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में थानाध्यक्ष परेंन्द्र कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फायरिंग करने मामले पर हथियार से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा था।

- Sponsored Ads-

जिसमें आधा दर्जन युवक शामिल थे। वीडियो का सत्यापन के उपरांत अरवा पंचायत  के वार्ड सात निवासी अर्जुन दास का पुत्र सोनू कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।  

बछवाड़ा पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फायरिंग करने के मामले में एक युवक को किया गिरफ्तार 2पुछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया की स्वयं के जन्म दिन के दौरान अपने कुछ दोस्तो के साथ पार्टी कर रहा था। जिसमें पिस्टल से फायरिंग किया गया।  उन्होने उस पार्टी में शामिल छह साथियो का नाम बताया जो बछवाड़ा व समस्तीपुर से है। पुलिस ने पुछताछ के उपरांत उक्त आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया।

Share This Article