नालंदा : प्रेम प्रसंग में युवती की गला दबाकर हत्या , गले में पाया गया निशान

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

परवलपुर थाना क्षेत्र के पीलीच गांव के सुंदर पोखर में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।दरअसल पीलीच गांव के कविता कुमारी का सन्नी कुमार के साथ पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।इसी प्रेम प्रसंग को लेकर पिछले छह माह पूर्व दोनों परिजनों के बीच विवाद हुआ था हालांकि स्थानीय पंचायत स्तर पर इस मामले को सुलझाया भी गया था।

वाबजूद यह प्रेम प्रसंग का विवाद जाटों गोप के मन में पनपता रहा।जिसके कारण युवती की गला दबाकर हत्या कर शव को सुंदर पोखर में फेक दिया ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो।फिलहाल घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी थानाध्यक्ष खुद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए है।

एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है ताकि मामले का उद्भेदन जल्द हो सके। हालांकि मृतका के परिजनों की भी भूमिका इस घटना में संदिग्ध दिखाई दे रहा है क्योंकि हत्या होने के बाद भी परिजन खुलकर कुछ बताने से परहेज कर रहे है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article