समस्तीपुर: मगरदही घाट से बूढ़ी गंडक में कूदे युवक का शव 3 दिन बाद मोरदिवा से बरामद

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर : शहर के मगरदही घाट पूल से बूढ़ी गंडक नदी में बीते 10 दिसंबर को छलांग लगाने वाले युवक का शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरदिवा में बरामद किया गया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही रसलपुर के स्व. कपालेश्वर सिंह के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गई है।

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उसके शव बरामदगी को लेकर एसडीआरएफ की टीम लगातार जुटी हुई थी। 

समस्तीपुर: मगरदही घाट से बूढ़ी गंडक में कूदे युवक का शव 3 दिन बाद मोरदिवा से बरामद 2इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि युवक ने तीन दिन पहले मगरदही घाट से नदी में छलांग लगा दी थी। शव बरामदगी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article