कैमूर: भ्रष्टाचार मिटाकर करेंगे विकास”चैनपुर से जन सुराज ने हेमंत चौबे को उतारा मैदान में

DNB Bharat Desk

कैमूर जिले की चैनपुर विधानसभा सीट पर अब मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।जन सुराज पार्टी ने इस सीट से हेमंत चौबे को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है।चांद में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौबे ने जन सुराज पार्टी के विजन और अपने एजेंडे को जनता के सामने रखा।

- Sponsored Ads-

हेमंत चौबे ने कहा-“अब तक जितने भी विधायक या मंत्री बने, उन्होंने जनता के भरोसे को तोड़ा और विकास के नाम पर सिर्फ वादे किए।लेकिन हम जन सुराज पार्टी के लोग बातों से नहीं, काम से जनता का विश्वास जीतेंगे।”

कैमूर: भ्रष्टाचार मिटाकर करेंगे विकास”चैनपुर से जन सुराज ने हेमंत चौबे को उतारा मैदान में 2उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार खत्म करना, पलायन रोकना, युवाओं को रोजगार देना और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

चौबे ने कहा कि वे राजनीति में बदलाव की नई सोच लेकर आए हैं और जनता अब जागरूक हो चुकी है। “इस बार जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी जिन्होंने सालों से जनता को सिर्फ ठगा है।”- हेमंत चौबे

कैमूर: भ्रष्टाचार मिटाकर करेंगे विकास”चैनपुर से जन सुराज ने हेमंत चौबे को उतारा मैदान में 3उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य ऐसे विकास कार्य करना होगा जो सीधे आम जनता से जुड़े हों और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं।हेमंत चौबे ने जनता से अपील की कि इस बार वे जात-पात नहीं, काम और ईमानदारी के आधार पर वोट करें।“जन सुराज का मकसद है ईमानदार राजनीति-हम चैनपुर को भ्रष्टाचार-मुक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मैदान में हैं।”

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article