बरौनी जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर रूपेश कुमार का कब्जा: कड़े मुकाबले में मोहम्मद आजाद को 26 मतों से दी शिकस्त

DNB Bharat Desk

जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी (ग्रामीण) पद पर सोमवार को बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीस सूत्री कार्यालय में चुनाव प्रक्रिया आरम्भ हुआ। चुनाव प्रक्रिया आरम्भ होते ही एक एक कर तीन अभ्यर्थियों ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वालों में रूपेश कुमार एवं मो आज़ाद और सुरेन्द्र सिंह ने अपना नामांकन दावा वापस ले लिया। इस तरह से लड़ाई आमने सामने की टक्कड़ हो गई।

- Sponsored Ads-

मतदान प्रक्रिया के दौरान अन्तिम वो अद्यतन मतदाता सूची से मतदान प्रक्रिया जिला निर्वाची पदाधिकारी रामविनय सिंह, जिला पर्यवेक्षक रॉबिंस सिंह, प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी बरौनी ग्रामीण अशोक कुमार सिंह एवं पर्यवेक्षक रामसुंदर सिंह कुशवाहा द्वारा आरम्भ कराया गया। मौके पर वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी डा धर्मेन्द्र पटेल, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी रामनरेश सिंह, मो अफाक अख़्तर उर्फ़ हुकूमत, वर्तमान बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष तेघड़ा चन्दन कुमार, देव कुमार, पूर्व मुखिया प्रमिला पटेल, अजय कुमार, सरपंच रामप्रकाश महतो, ब्रजेश भगत के देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुआ।

बरौनी जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर रूपेश कुमार का कब्जा: कड़े मुकाबले में मोहम्मद आजाद को 26 मतों से दी शिकस्त 2वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी बरौनी ग्रामीण अशोक कुमार सिंह एवं पर्यवेक्षक रामसुंदर सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से बताया कि कुल मतदाता 153 में 136 मतदाता ने मतदान में भाग लिया। वहीं मतों की गणना से संदर्भित जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रथम अभ्यर्थी रूपेश कुमार को 81 मत प्राप्त हुआ और दूसरे स्थान पर रहे अभ्यर्थी रहे मो आज़ाद को मात्र 55 मत ही प्राप्त हुए। इसपर से रूपेश कुमार ने मो आज़ाद को 26 मतों से हराकर अपनी जीत दर्ज कराया। इसके साथ हर्षोल्लास से झूम उठे कार्यकर्ताओं ने विजयी हुए अभ्यर्थी रूपेश कुमार को पुष्पों की माला और चादर से सम्मानित किया।

बरौनी जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर रूपेश कुमार का कब्जा: कड़े मुकाबले में मोहम्मद आजाद को 26 मतों से दी शिकस्त 3मौके पर मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष यशस्वी आनन्द, वरिष्ठ जदयू कार्यकर्ता प्रभात राय, प्रखण्ड अध्यक्ष मीडिया सेल धर्मवीर कुमार, महादलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण कुमार, पूर्व मुखिया सत्यदेव राय , गीता सिंह, युवराज सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Share This Article