विधान सभा चुनाव में बछवाड़ा से चार एवं तेघड़ा से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा किया दाखिल

DNB Bharat Desk

विधानसभा 2025 के नामांकन प्रक्रिया के दौरान गुरुवार को तेघड़ा अनुमंडल कार्यालय परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बछवाड़ा व तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के लिए आये प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने अनुमंडल कार्यालय परिसर को पूरी तरह से चुनाव के रंग में रंग दिया। सभी प्रमुख दलों की उम्मीदवार एक साथ नामांकन स्थल पर पहुंचने से माहौल और भी गर्मा गया। चारों ओर राजनीतिक नारों की गूंज सुनाई दे रही थी।

- Sponsored Ads-

विधान सभा चुनाव में बछवाड़ा से चार एवं तेघड़ा से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा किया दाखिल 2वहीं कांग्रेस के समर्थक अनुमंडल कार्यालय के गेट के समीप वोट चोर गददी छोड़ के नारे लगाकर माहौल तीखा बना रहे थे।नामांकन के दौरान समर्थकों में जोश और उत्साह का आलम ऐसा था की मुख्य द्वार से लेकर ब्रैकेटिंग और सड़क पर समर्थक झंडा बैनर लिए अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में डटे थे।

विधान सभा चुनाव में बछवाड़ा से चार एवं तेघड़ा से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा किया दाखिल 3सभी अपने उम्मीदवार के नामांकन से लौटने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान स्थित कई बार तनावपूर्ण होती दिखी। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हालात को नियंत्रण में रखा और तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में नामांकन की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।जैसे-जैसे दोपहर बीती गई प्रत्याशी और समर्थकों की भीड़ बढ़ने लगे प्रत्याशी के बाहर निकलते ही समर्थक फूल माला से स्वागत करने लगे।

विधान सभा चुनाव में बछवाड़ा से चार एवं तेघड़ा से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा किया दाखिल 4वही गुरूवार को बछवाड़ा विधान सभा से कांग्रेस के उम्मीदवार शिव प्रकाश गरीब दास, सीपीआई उम्मीदवार अवधेश कुमार राय, भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र मेहता व निर्दलीय प्रत्याशी राजा राम सिंह ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। वही तेघड़ा विधान सभा से भाजपा के रजनीश कुमार, सीपीआई से रामरतन सिंह,जन सुराज पार्टी से आर एन सिंह,जेजेडी से चन्द्र प्रकाश सिंह एवं बी एसपी से मो शकील ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा के तरफ से बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article