खोदावंदपुर प्रखंड के मेघौल पंचायत में अखंड रामनाम संकीर्तन हुआ प्रारम्भ

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

गुरुवार की दोपहर से प्रखंड के मेघौल पंचायत अंतर्गत वार्ड 12 मलमल्ला में अष्टयाम यज्ञ महायज्ञ वैदिक अनुष्ठान के साथ शुरू किया गया। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य यजमान नितेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से समाज के कल्याण हेतु श्री सीताराम नाम जाप संकीर्तन मंत्र का संकल्प के साथ अष्टयाम यज्ञ शुरू किया गया है।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर प्रखंड के मेघौल पंचायत में अखंड रामनाम संकीर्तन हुआ प्रारम्भ 2इसमें बड़ेलाल पासवान , सेवक पासवान , नरेश पासवान, पवन महतो उमा महतो सहित दर्जनों ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। यज्ञ शुभारंभ से पूर्व कलश शोभा यात्रा निकाला गया तो मलमल्ला से चलकर नगर भ्रमण करते हुए मेघौल बूढ़ी गंडक शिवाला घाट से कलश में जल भरकर वापस यज्ञ स्थल तक पहुंचा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article