भगवानपुर पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा एवं एक खोखा के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मखवा बदिया पथ पर नौला पिकेट प्रभारी अकरम खान ने रात्रि गश्त के दौरान मखवा बांध पर बाइक सवार दो युवक को एक लोडेड देसी कट्टा और एक खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया।पिकेट प्रभारी अकरम खा ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान बाइक सवार युवक मखवा गांव की तरफ से बदीया गांव की तरफ जा रहा था पुलिस की गाड़ी देख कर भागने लगे।

- Sponsored Ads-

पुलिस ने खदेड़कर उसे मखवा बांध के समीप पकड़ा।उसकी तलाशी लेने पर उसके पास एक लोडेड देसी कट्टा और एक खोखा बरामद किया।युवक की पहचान मखवा वार्ड संख्या 08 निवासी मंगल महतो के पुत्र नीतीश कुमार और मखवा गांव के वार्ड संख्या 07 निवासी यदुनंदन महतो के पुत्र मनोहर कुमार के रूप में की गई।

भगवानपुर पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा एवं एक खोखा के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार 2पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा एवं एक खोखा और ब्लेक कलर का पल्सर बाइक जिसका नंबर B R 33AW/9633को जब्त कर लिया।उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी के खिलाफ थाने में कांड संख्या 301/2025 दर्ज कर दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article