बेगूसराय में ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

बरौनी स्टेशन के पश्चिमी गुमती के पास की घटना

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना बरौनी रेल थाना क्षेत्र के बरौनी जंक्शन की है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि हावड़ा से चलकर सियालदह जाने वाली गंगा सागर एक्सप्रेस जिस वक्त बरौनी स्टेशन पर खड़ी हो रही थी उसी वक्त एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया और गिरने के साथ ही वह ट्रेन की चपेट में आगे आ गया जिससे उसका हाथ कट गया। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई।

आनन फानन में लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। बेहोशी की अवस्था में होने की वजह से युवक अपना पता नहीं बतला पा रहा है। फिलहाल चिकित्सकों के द्वारा घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article