सहकारिता बैंक के माध्यम से किसानों को विभिन्न योजनाओं का मिलेगा लाभ

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर: किसानों को सहकारिता बैंक के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभ की राशि उपलब्ध करायी जायेगी। इसके लिए शिविर लगाकर सहकारिता बैंक का खाता खोला जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत भवनों, वसुधा केंद्रों व सहकारिता बैंक में शिविर लगाकर खाता खोला जा रहा है। बरियारपुर पश्चिमी पंचायत भवन परिसर में शिविर लगाया गया, जिसमें 70 लोगों का खाता खोला गया।

- Sponsored Ads-

सहकारिता बैंक में खाता खुलवाने के लिए पैक्सों के जरिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस मौके पर सहकारिता बैंक के कर्मी ने बताया कि सरकार किसानों और विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को लाभकारी योजनाओं की राशि सहकारिता बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आदि योजनाओं की राशि लाभुकों को सहकारिता बैंक के जरिए उपलब्ध करवाने की योजना सरकार की है।

सहकारिता बैंक के माध्यम से किसानों को विभिन्न योजनाओं का मिलेगा लाभ 2बैंक कर्मी ने बताया कि सहकारिता बैंक में खाता खोलने के लिए विगत 7 सितंबर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो आगामी आगामी सात अक्टूबर तक चलेगा। इसकी जानकारी बरियारपुर पश्चिमी के पैक्स अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता व प्रबंधक रंजीत कुमार गुप्ता ने दी।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article