मंसूरचक में मनाई गई पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक स्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मंसूरचक में पार्टी के लोगों ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष के केदारनाथ दत्त झा एवं संचालन निरंजन सिंह ने किया। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Sponsored Ads-

उक्त मौके पर मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अभूतपूर्व योगदान के लिए हर बीजेपी कार्यकर्ता उनके प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मौके पर रामाश्रय पासवान, नवनीत नमन उर्फ हैप्पी, सुनील कुमार, नंदन भोला, रवि कुमार, सच्चिदानंद सिंह, सतीश कुमार पंडित, विपिन कुमार चौधरी, गोविन्द कुमार सहित कई समर्पित कार्यकर्ता मौजूद थे।

मंसूरचक, बेगूसराय से आशीष भूषण 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article