वीरपुर से अपहृत लड़की बेगूसराय से बरामद

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव से 15 मई को देर रात में शादी कर लेने की नियत से किशोरी को बहला फुसलाकर कर अपहृत कर लिया गया था। इस मामले में पुलिस ने अपहृत लड़की को बेगुसराय से बरामद कर 164 की ब्यान दर्ज कराने के लिए उचित पुलिस अभिरक्षा में न्ययालय भेज दिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 74/23 के अपहृत लड़की को पुलिस ने बेगूसराय से बरामद कर 164 की ब्यान और मेडिकल जांच हेतु पुलिस अभिरक्षा में न्ययालय भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पिता के द्वारा मामले में 15 लोगों को नमामजद आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कराया था।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article