स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सभी का योगदान आवश्यक है – जयदीप घोष

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/बीहट-एनटीपीसी बरौनी में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय एवं आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के दिशा- निर्देशानुसार “स्वच्छता ही सेवा–2025” अभियान का आयोजन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक किया गया। इस दौरान परियोजना परिसर, टाउनशिप एवं आस-पास के विद्यालयों में विभिन्न स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कर्मचारियों, स्वच्छता कर्मियों, विद्यालयों के बच्चों तथा स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।अभियान के अंतर्गत टाउनशिप के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से स्वच्छता पर सार्थक संदेश प्रस्तुत किए। इसी प्रकार स्थानीय विद्यालयों में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाया।

- Sponsored Ads-

स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सभी का योगदान आवश्यक है - जयदीप घोष 2स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के महत्व, रसायनों के सुरक्षित उपयोग, स्वास्थ्य जोखिमों की पहचान एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वच्छता कर्मियों को उपहार प्रदान किए गए।अभियान की एक अन्य कड़ी में एनटीपीसी अस्पताल, बरौनी में सफाई कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रक्तचाप, मधुमेह, श्वसन संबंधी जांच एवं दवाओं का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना था।

स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सभी का योगदान आवश्यक है - जयदीप घोष 3इस वर्ष के अभियान की थीम ‘स्वच्छोत्सव’ रही, जिसका उद्देश्य वातावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाना है। इसी क्रम में “एक दिन – एक घंटा – एक साथ” की थीम पर टाउनशिप तालाब और बाजार क्षेत्र में सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों और स्वयंसेवकों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश दिया।इस अवसर पर परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सभी का योगदान आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री के “स्वच्छ भारत मिशन” को आगे बढ़ाने की दिशा में एनटीपीसी बरौनी की दृढ़ प्रतिबद्धता बताया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article