डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने नालंदा में नागरिक परिषद की बैठक, कहा देश संकट के दौर से गुजर रहा, हर नागरिक निभाए अपना दायित्व, खाड़ी संकट का देश की अर्थव्यवस्था पर असर

DNB Bharat Desk

नालंदा पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने नागरिक परिषद की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के बाद बिहार शरीफ सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने देश के मौजूदा हालात और नागरिकों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की।

- Sponsored Ads-

बिहार शरीफ सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संघर्ष का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में आम नागरिकों से कुछ महत्वपूर्ण अपील की है।

डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने नालंदा में नागरिक परिषद की बैठक, कहा देश संकट के दौर से गुजर रहा, हर नागरिक निभाए अपना दायित्व, खाड़ी संकट का देश की अर्थव्यवस्था पर असर 2उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नागरिक परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने लोगों को जागरूक करने और राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया।उन्होंने कहा कि जब देश किसी चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा हो, तब हर नागरिक का कर्तव्य और दायित्व बढ़ जाता है। 

डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने नालंदा में नागरिक परिषद की बैठक, कहा देश संकट के दौर से गुजर रहा, हर नागरिक निभाए अपना दायित्व, खाड़ी संकट का देश की अर्थव्यवस्था पर असर 3नागरिक परिषद समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर लोगों को राष्ट्रहित में सहयोग और सहभागिता के लिए प्रेरित करेगी, जिससे देश और समाज दोनों को लाभ मिलेगा।

Share This Article