डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिले के मेहनौर गांव स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बीजेपी का 47 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इस मौके पर बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव, विधायक डॉ. सुनील और जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मौजूद रहे।

सभी नेताओं ने पार्टी के सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर अपने विचार रखे।इस दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रहित में काम करने का संकल्प लिया।मीडिया से बात करते हुए एमएलसी नवल किशोर यादव ने मोतिहारी में मदरसे से हथियार बरामद होने के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और इसमें सिर्फ चार नहीं, बल्कि 14 लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संविधान और सरकार किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की इजाजत नहीं देती।
उन्होंने आगे कहा कि मदरसे में हथियार मिलने का मतलब है कि बड़ी साजिश रची जा रही थी और इसकी गहन जांच जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य मदरसों की भी जांच कराई जाएगी।वहीं, उन्होंने निशांत कुमार को बिहार का भविष्य बताते हुए कहा कि जो लोग मेहनत करते हैं, उनका राजनीति में भविष्य उज्ज्वल होता है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र और जनता के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि जनकल्याण के लिए काम करती है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि उन्हीं के बल पर संगठन आगे बढ़ता है और आने वाले समय में पूरा देश भगवामय होगा।
डीएनबी भारत डेस्क