राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जो शून्य से आरंभ होकर इन सौ वर्षों में 75 हजार शाखाएं तक पहुंची है।
डीएनबी भारत डेस्क
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भगवानपुर प्रखंड ईकाई के द्वारा रविवार को अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर खंड कार्यवाहक विरेन्द्र पंडित के नेतृत्व में पथ संचरण निकाला, जो प्रखंड बाजार स्थित ब्रह्म स्थान चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण से निकल कर भगवानपुर बाजार होते हुए दहिया गांव तक गया फिर वहां से वापस होकर मेंहदौली गांव तक गया फिर वहां से वापस लौट कर पुनः ब्रह्म स्थान चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुंचा, जहां बौध्दिक चर्चाएं की गई।


जिसमें संघ के शताब्दी वर्ष मनाते हुए उसके इतिहास से लेकर वर्तमान तक उसकी सेवाओं की बौधिक चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जो शून्य से आरंभ होकर इन सौ वर्षों में 75 हजार शाखाएं तक पहुंची है। इस बीच सेवा के क्षेत्र में सेवा भारती,विद्या के क्षेत्र में विद्या भारती, वनवासी के क्षेत्र में वनवासी कल्याण आश्रम,विश्व हिन्दू परिषद्, बंजर दल सहित दर्जनों आनुषंगिक संगठन की स्थापना कर समाज की सेवा में अपनी महती भूमिका निभाई, जिससे देश दूनियां में विकास का प्रचम लहरा रहा है।
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने देश हित में निःस्वार्थ भाव से समर्पण को दर्शाते हुए आगे भी सेवा समर्पण का संकल्प लिया।उक्त अवसर पर बौध्दिक कर्ता के रूप में तेघड़ा नगर के बौद्धिक प्रमुख अरविंद झा, जिला के शारीरिक प्रमुख मुकेश कुमार, शशिभूषण कुमार, अरविंद चौधरी, अवकाश प्राप्त शिक्षक सह संघ के पुराने कार्यकर्ता हरिश्चंद्र महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट