बिहार शरीफ के टाउन हॉल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का किया गया आयोजन, 4032 विशिष्ट शिक्षकों को दिया गया नियुक्ति पत्र

DNB Bharat Desk

मंत्री श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार विधायक कौशल किशोर रहे मौजूद

डीएनबी भारत डेस्क

बुधवार को बिहार शरीफ के टाऊन हाल नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलिंत कर उद्घाटन किया। इस मौके पर डीसी राजगीर विधायक का जिला शिक्षा पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान नालंदा जिले में 4032 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया।

बिहार शरीफ के टाउन हॉल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का किया गया आयोजन, 4032 विशिष्ट शिक्षकों को दिया गया नियुक्ति पत्र 2जिसमें 3300 प्रारंभिक शिक्षक 618 माध्यमिक शिक्षक और 114 उच्च माध्यमिक शिक्षक शामिल है। इस मौके पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में साइकिल योजना पोशाक योजना केडिट कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं को चलाया ताकि बिहार की छात्र छात्राएं शिक्षा का अलख जगाकर बड़े बड़े पदों को सुशोभित कर रही है।

- Sponsored Ads-

बिहार शरीफ के टाउन हॉल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का किया गया आयोजन, 4032 विशिष्ट शिक्षकों को दिया गया नियुक्ति पत्र 3मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हमारे बच्चों में इतनी काबिलियत है जिनका प्रतिफल आज उनको नियुक्ति पत्र के रूप में मिल रहा है। वहीं इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने महाराष्ट्र और झारखंड में हो रहे चुनाव में एनडीए की बहुमत से सरकार बनने का दावा किया और महागठबंधन के सफाया होने की भविष्यवाणी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो देश के अंदर काम किया है उस विकास के आधार पर जनता में वोट करेगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article