66वाँ प्रांतीय अधिवेशन में पूर्णिया जाने की तैयारी में जुटे एबीवीपी के प्रमुख कार्यकर्ता: अभाविप राज्य विश्वविद्यालय संयोजक – कन्हैया कुमार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंझौल नगर इकाई एवं कॉलेज इकाई के द्वारा पूर्णिया में 29 से 31 दिसम्बर तक आयोजित होने जा रहे 66वें प्रांतीय अधिवेशन को लेकर सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आरसीएस कॉलेज मंझौल के कैंपस में जिला संयोजक राजदीपक गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इसी अवसर पर राज्य विश्वविद्यालय संयोजक कन्हैया कुमार ने कहा कि प्रांतीय अधिवेशन में 30 की संख्या में बेगूसराय उत्तर जिला केंद्र मंझौल से सभी इकाइयों से प्रमुख कार्यकर्ताओं का जाना होगा।

- Sponsored Ads-

इस अधिवेशन के निमित्त शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए संकल्पित होकर सभी छात्र प्रतिनिधि अधिवेशन में शिरकत कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इसी अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू एवं जिला सह संयोजक रवि कुमार ने कहा कि उत्तर बिहार के इस प्रांतीय अधिवेशन में विभिन्न इकाइयों से छात्र-छात्राएँ शिरकत करेंगे। नए छात्र प्रतिनिधि को इस अधिवेशन में शिरकत करने के उपरांत बिहार के वर्तमान परिस्थितियों से अवगत होने का अवसर मिलेगा। इसी अवसर पर जिला संयोजक राजदीपक गुप्ता, कॉलेज उपाध्यक्ष अभय कुमार व करण कुमार, जिला प्रमुख रविराज एवं नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि इस प्रांतीय अधिवेशन में बेगूसराय विभाग के उत्तर जिला केंद्र से जुड़े प्रमुख समस्याओं को अधिवेशन में रखने का अवसर मिलेगा।

66वाँ प्रांतीय अधिवेशन में पूर्णिया जाने की तैयारी में जुटे एबीवीपी के प्रमुख कार्यकर्ता: अभाविप राज्य विश्वविद्यालय संयोजक - कन्हैया कुमार 2जिससे हजारों छात्र-छात्राओं के लिए समस्याओं का आनेवाले दिनों में निदान हो सकेगा। मौके पर दीपू कुमार, रवि कुमार, आकाश पासवान, धीरज कुमार, रोहित कुमार, रौनक कुमार, रविकांत कुमार, मुकेश कुमार, अमित कुमार गप्पू, अभय कुमार, करण कुमार, रविशंकर, कन्हैया कुमार, मनीष कुमार, आयुष कुमार, कुमार गौरव, शुभम कुमार, उज्जवल कुमार, सुधांशु कुमार, नीतीश कुमार, सचिन कुमार, वीरू कुमार, राजा कुमार, रामभरोष कुमार, अनुष कुमार, रौनक राज सिंह, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article