निजीकरण के नाम पर देश की संपत्ति निजी हाथ को सौंपा जा रहा है- राजवंशी महतों

DNB Bharat

बरौनी प्रखण्ड पर प्रखण्ड स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री राजवंशी महतों ने राजद कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

डीएनबी भारत डेस्क 

संविधान पर बीजेपी डायरेक्ट हमला बोल रहा है। निजीकरण के नाम पर देश का संपत्ति निजी हाथ को सौंपा जा रहा है। इससे बचने के लिए बीजेपी को भागना होगा। उक्त बातें बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में प्रखण्ड राजद परिवार द्वारा राजद आयोजित प्रखण्ड स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री राजवंशी महतों ने व्यक्त किया।

- Sponsored Ads-

बरौनी प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष हरिनंदन हरी के अध्यक्षता में शहीद नीरज भवन में की गई। इस परिचर्चा में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री राजवंशी महतों, अतिथि पुर्व विधायक उपेंद्र पासवान, विशिष्ट अतिथि बीहट नगर परिषद के मुख्य पार्षद बबीता पासवान थे। वहीं संचालन का कार्य प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष रामानन्द प्रसाद यादव ने किया।

वहीं पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष ताकत को एक मंच से बीजेपी पर हमला करना होगा। बबीता पासवान ने कहा कि आज का भारत संविधान से संचालित हो रहा है जिसमें सभी धर्म सुरक्षित है। इस एकता को तोड़ेगा जनता उसका सर फोरेगी।इस बैठक में जिला अध्यक्ष मोहित यादव, महासचिव मकबूल आलम, पंचायती प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जनार्दन यादव, रामनाथ ठाकुर, प्रभु नारायण चंद्रवंशी, अनिल कुमार यादव, कोमल कांत सिंह, महेश पासवान, मनोज यादव, विषय प्रवेश पूर्व प्रखंड अध्यक्ष फुलेना राय उर्फ पुष्पंशु ने संबोधित किया।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

TAGGED:
Share This Article