खोदावंदपुर में 136 में 133 विशिष्ट शिक्षकों ने किया योगदान, अधिकारियों ने सौंपा नियुक्ति पत्र

DNB Bharat Desk

खोदावंदपुर प्रखंड में शनिवार को एक शादे समारोह में 133 शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र सोपा गया। वीडियो नवनीत नमन बो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दानी राय, बीपीएम लिंकन कुमार ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के पश्चात सभी विशिष्ट शिक्षकों ने अपने-अपने  विद्यालयों में जहां पूर्व से वह कार्यरत थे प्रधानाध्यापक को अपना योगदान समर्पित किया।

- Sponsored Ads-

इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दानी राय ने बताया कि प्रखंड में कुल 136 शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक रूप में चयनित किया गया था जिन्हें औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। दो शारीरिक शिक्षक  को नियुक्ति पत्र नहीं दिया। गया इनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागी हिंदी के शारीरिक शिक्षक संजय कुमार तथा मध्य विद्यालय बेगमपुर के शिक्षक चंद्र भूषण प्रसाद शामिल है। जबकि  प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर डेरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत साहनी ने नियुक्ति पत्र लेने से इनकार किया है।

खोदावंदपुर में 136 में 133 विशिष्ट शिक्षकों ने किया योगदान, अधिकारियों ने सौंपा नियुक्ति पत्र 2इस प्रकार  कुल 136 शिक्षकों में 133 शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के साथ ही शिक्षकों के चेहरे पर मुस्कान भर आया। मुस्कान आए भी क्यों नहीं। अब तक नियोजित शिक्षक थे ।अब यह विशिष्ट शिक्षक कहलाएंगे ।इन्हें सरकारी कर्मचारियों का दर्जा जो मिल गया  ।उनकी नियमित नियुक्ति हुई है ।इस बात को लेकर नवनियुक्त सभी शिक्षकों के बीच हर्ष का माहौल व्याप्त है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article