नगर विधायक कुंदन कुमार ने डीएम की मौजूदगी में किया मखवा-गोपालपुर पुल का शिलान्यास

DNB Bharat Desk

रविवार को विधायक कुंदन कुमार ने नौला पंचायत में बैती नदी पर बनने वाले मखवा-गोपालपुर पुल का शिलान्यास डिऐम तुषार सिंगला के मौजूदगी में समारोह पूर्वक किया। मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत बनने वाले इस आरसीसी पुल के निर्माण पर 6 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च होंगे।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पुल बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। बच्चों की शिक्षा व मरीजों के ईलाज में आसानी होगी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने ढोल बाजे के साथ विधायक का स्वागत किया।

नगर विधायक कुंदन कुमार ने डीएम की मौजूदगी में किया मखवा-गोपालपुर पुल का शिलान्यास 2मौके पर बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, महामंत्री कुंदन भारती, मुखिया रिचा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरसेन विक्रम, पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह पप्पू, मंडल महामंत्री राकेश कुमार, कुन्दन जोशवा, बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर समेत कई लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article