प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेगुसराय की धरती से पूरे देश को 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

DNB Bharat Desk

 

पहले ऐसे कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में होते थे पर आज मोदी दिल्ली को बेगुसराय लेकर आया है.

डीएनबी भारत डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेगुसराय की धरती से पूरे देश को 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में पीएम मोदी ने बेगूसराय की जनता को संबोधित करते हुए कहा, बेगूसराय की धरती का पूराना गौरव फिर लौट रहा है. पहले ऐसे कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में होते थे पर आज मोदी दिल्ली को बेगुसराय लेकर आया है.

- Sponsored Ads-

इनमें से 30,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट मेरे बिहार के लिए हैं. इससे बिहार के नौजवानों को यही पर नौकरी के, रोजगार के अनेकों नए अवसर बनेंगे. ये प्रोजेक्ट भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने का माध्यम बनेंगे. जानिए पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें: 2014 में जब आपने एनडीए को सेवा का अवसर दिया, तब मैं कहता था कि पूर्वी भारत का तेज विकास हमारी प्राथमिकता है. इतिहास गवाह रहा है कि जब जब बिहार और ये पूर्वी भारत समृद्ध रहा है, तब तब भारत भी सशक्त रहा है. जब बिहार में स्थितियां खराब हुईं तो देश पर भी इसका बहुत बुरा असर पड़ा. इसलिए मैं बेगुसराय से पूरे बिहार की जनता को कहता हूं… बिहार विकसित होगा तो देश भी विकसित होगा  .

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेगुसराय की धरती से पूरे देश को 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया 2उर्जा उर्वरक और कनेक्टविटी, यही तो विकास है. इन पर तेजी से काम होता है तो स्वाभाविक है कि रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं और रोजगार भी मिलता है. बरौनी, दिल्ली, गोरखपुर, सिंदरी के कारखाने बंद पड़े थे, मशीनें सड़ रही थीं. अब ये सब चालू हो गई हैं और भारत की आत्मनिर्भरता की शान बन रहे हैं. तभी तो देश कह रहा है… मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी तक पहुंची है, उनमें सबसे अधिक दलित, पिछड़े और अति पिछड़े हैं. वहीं मेरा परिवार है. बीते 10 सालों में एक करोड़ बहनों को हम लखपति दीदी बना चुके हैं. इसमें बिहार की भी लाखों बहनें हैं, जो अब लखपति दीदी बन चुकी हैं. अब मोदी ने 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेगुसराय की धरती से पूरे देश को 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया 3हाल में हमने बिजली का बिल 0 करने और बिजली से कमाई करने की भी योजना शुरू की है. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिहार के भी अनेक परिवारों को फायदा होने वाला है.  बिहार की एनडीए सरकार भी, युवा, किसान, कामगार, महिला सभी के लिए निरंतर काम कर रही है. डबल इंजन और डबल प्रयासों से बिहार विकसित होकर रहेगा. आज इतना बड़ा विकास का उत्सव मना रहे हैं और आप इतनी बड़ी तादाद में विकास के रास्ते को मजबूत कर रहे हैं. मैं आपका आभारी हूं. एक बार फिर आप सभी को विकास की हजारों करोड़ की इन परियोजनाओं के लिए बधाई देता हूं. इतनी बड़ी तादाद में माताएं बहनें आई हैं, उनको विशेष रूप से प्रणाम बोलता हूं.

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article