नालंदा: पुलिस ने 313 ग्राम अवैध गांजे के साथ पांच तस्कर को किया गिरफ्तार, एक देसी पिस्टल 16 जिंदा कारतूस बरामद

DNB Bharat Desk

 

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अवैध आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध नालंदा पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अवैध आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध नालंदा पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुप्त सूचना पर रहूई थाना पुलिस के द्वारा 313 ग्राम अवैध गांजे के साथ पांच तस्कर को रहुई बाजार से गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: पुलिस ने 313 ग्राम अवैध गांजे के साथ पांच तस्कर को किया गिरफ्तार, एक देसी पिस्टल 16 जिंदा कारतूस बरामद 2जिसके निशानदेही पर पांच मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। इसी तरह मानपुर थाना पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना पर अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक देसी पिस्टल 16 जिंदा कारतूस बरामद किया है। दरअसल गिरफ्तार युवक नीरज चौधरी बरसाती बरतर सिंगथु गांव का है। जो पिछले दिनों अवैध हथियार के साथ फेसबुक पर लाइव आया था।

नालंदा: पुलिस ने 313 ग्राम अवैध गांजे के साथ पांच तस्कर को किया गिरफ्तार, एक देसी पिस्टल 16 जिंदा कारतूस बरामद 3 जिसकी पहचान कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को बरसाती बरतर सिंगथु गांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों का अपराधिक इतिहास पाया गया है। उक्त बातो की जानकारी सदर डीएसपी नरूल हक ने प्रेस वार्ता के दौरान दिया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article