भारत सरकार संचार मंत्रालय डाक विभाग ने एनबी डिवीजन मुख्यालय समस्तीपुर को बरौनी स्थानान्तरित करने का विभागीय आदेश किया जारी

DNB Bharat

प्रधान अभिलेख कार्यालय समस्तीपुर का बरौनी शिफ्ट होने से डाक विभाग के अतिरिक्त व्यय को रोका एवं प्रशासनिक प्रभाव को और बढ़ाया जा सकेगा।

डीएनबी भारत डेस्क 

बरौनी राजेन्द्र रोड स्थित डाकघर परिसर में भारत सरकार संचार मंत्रालय डाक विभाग ने एनबी डिवीजन मुख्यालय समस्तीपुर को बरौनी स्थानान्तरित करने विभागीय आदेश जारी कर दिया गया है। साथ अविलंब उक्त विभाग के सभी कर्मी व पदाधिकारी को बरौनी कार्यालय पहुंचकर योगदान कर सुचारू रूप से कार्य शुरू किये जाने को भी निर्देशित किया गया है। साथ ही किसी प्रकार की कोताही पर आवश्यक कार्रवाई का भी आदेश वरीय पदाधिकारी ने दिया है।

- Sponsored Ads-

प्रधान अभिलेख कार्यालय समस्तीपुर का बरौनी शिफ्ट होने के भारत सरकार संचार मंत्रालय डाक विभाग के आदेश के बाद बरौनी आरएमएस कर्मियों एवं स्थानीय लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही है। जानकारों की मानें तो इस कार्यालय का बरौनी स्थानांतरण होना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। लोगों का साफतौर पर कहना है कि रोजगार की संभावनाओं के साथ बरौनी का व्यवसाय भी प्रभावित होगा। वहीं इस कार्य की सफलता के लिए आरएमएस कर्मी एवं स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य का आभार जताया है।

बताते चलें कि पूर्व में निदेशालय स्तर से एनबी प्रमंडल का मुख्यालय समस्तीपुर से बरौनी स्थानान्तरित करने संबंधित आदेश निकल चुका था लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण आजतक यह लागं नहीं हो सका। जिसके बाद बरौनी आरएमएस कर्मी ने इस संबंध में भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य से मिलकर विभागीय उदासीनता और बरौनी में प्रधान कार्यालय के आने से भारत सरकार के डाक विभाग व इस कार्यालय से जुड़े कर्मी को होने वाले फायदा के बारे में बताया। जिसके बाद श्रीशाण्डिल्य 21 मई 2023 को राजेन्द्र रोड बरौनी में स्थित डाकघर परिसर का जायजा लिया। और पाया कि बरौनी डाकघर परिसर में नया भवन (पीएच और एनडीसी) भी सभी मूलभूत सुविधाओं से लैस बनकर तैयार हो चुका है। जो भौगोलिक दृष्टिकोण से भी उपयुक्त है।

जिसका तत्काल उपयोग कर एनबी प्रमंडल के मुख्यालय को बरौनी में स्थानांतरित किया जा सकता है। और समस्तीपुर में चल रहे कार्यालय के नाम पर 50 हजार रूपये प्रतिमाह को भी बचाया जा सकता। यहां कार्यालय के स्थानांतरण से कार्य की प्रगति भी बढ़ेगी। साथ ही भारत सरकार के 6 लाख रूपया सालाना राजस्व नुकसान से बचाया जा सकता है। वहीं भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य ने क्षेत्र की इस समस्या को लेकर बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मिलकर भारत सरकार सूचना मंत्रालय डाक विभाग का प्रधान अभिलेख कार्यालय समस्तीपुर का बरौनी शिफ्ट होने से डाक विभाग के अतिरिक्त व्यय को रोका एवं प्रशासनिक प्रभाव को और कार्य बढ़ाया जाने के संबंध में एवं समस्तीपुर कार्यालय के द्वारा भागलपुर डाक महाधिक्षक के आदेश की अनदेखी से अवगत कराया। तथा कार्यालय के बरौनी आने से रोजगार एवं व्यवसाय में बढ़ावा की बात बाताई।

जिसके बाद केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य के पत्र के आलोक में 31 मई2023 भारत सरकार केन्द्रीय संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर इस दिशा आवश्यक अनिवार्य पहल करने का आग्रह किया था। जिसके बाद 09 अगस्त को भारत सरकार संचार एवं मेल परिचालन प्रभाग डाक भवन, संसद मार्ग, नई दिल्ली ने बिहार पोस्टमास्टर जनरल को विभागीय आदेश जारी करते हुए कहा एनबी डिवीजन के मुख्यालय को समस्तीपुर से बरौनी में स्थानांतरित करने के बारे प्राप्त आवेदन का अवलोक कर जांच की गई जिसमें प्रस्ताव परिचालन और आर्थिक रूप से उचित पाया गया है। जिसे अविलंब लागू किया जाए।

वहीं जानकारी के अनुसार भारत सरकार सूचना मंत्रालय डाक विभाग से जारी आदेश के आलोक में समस्तीपुर प्रधान अभिलेख कार्यालय में कार्य कर रहे कर्मी व पदाधिकारी का बरौनी आना शुरू हो चुका है। फिलहाल सभी रेलवे स्टेशन कार्यालय आरएमएस में कार्य करने पहुंच रहे हैं। लेकिन जानकारों ने बताया कि 01 सितंबर से विधिवत बरौनी राजेन्द्र रोड डाकघर परिसर में बने नये भवन में प्रधान अभिलेख कार्यालय सुचारू रूप से संचालित होगा। वहीं प्राधान अभिलेख कार्यालय समस्तीपुर का बरौनी शिफ्ट होने की खबर और भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य के किये गये प्रयासों की चर्चाएं बरौनी बजार की सुर्खियां बनी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article