बीपीएससी शिक्षिका ने अनोखे अंदाज में मनाया अपनी नियुक्ति की वर्षगांठ

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मल्हीपुर की शिक्षिका मधु कुमारी ने अपनी नियुक्ति के एक वर्ष पूरे होने पर विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को चॉकलेट और कलम देकर वर्षगांठ मनाया। विदित हो कि मधु कुमारी की नियुक्ति पिछले वर्ष बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से टीआरई 1 से हुई थी और गत 15 नवंबर को उन्होंने विद्यालय में योगदान दिया था।

मधु कुमारी मूल रूप से चेरिया बरियारपुर प्रखंड के बसही गांव की रहने वाली है । उन्होंने बताया कि अपने विद्यालय के बच्चों के साथ अपनी खुशियाँ बांटकर बहुत अच्छा लगा।

- Sponsored Ads-

बीपीएससी शिक्षिका ने अनोखे अंदाज में मनाया अपनी नियुक्ति की वर्षगांठ 2विद्यालय के  शिक्षक विकास मिश्रा ने शिक्षिका के इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि इस तरह के प्रयास से समाज का विश्वास सरकारी स्कूलों में और बढ़ता है। मौके पर कृष्ण कुमार, सुमन कुमारी, शुभम, अंकित, राजकुमार, रेणु कुमारी समेत छात्र छात्राएं मौजूद थीं ।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article