घमंडिया गठबंधन के नेताओं में देश को चलाने की ताकत नहीं है, देश को मजबूर नहीं बल्कि एक मजबूत सरकार चाहिए जो जनहित में बड़े फैसले ले सके – अमित साह

DNB Bharat Desk

 

बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह के समर्थन में बेगूसराय के जी डी कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित किया गृह मंत्री

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला और कहा कि घमंडिया गठबंधन के नेताओं में देश को चलाने की ताकत नहीं है। देश को मजबूर नहीं बल्कि एक मजबूत सरकार चाहिए जो जनहित में बड़े फैसले ले सके। बता दें कि बेगूसराय में चौथे चरण में आगामी 13 मई को वोटिंग होनी है। अमित शाह ने चुनानी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार, ओडिशा, बंगाल, उत्तर प्रदेश और देशभर में एक करोड़ माताओं को लखपति दीदी बनाने का काम गिरिराज सिंह ने किया है।

- Sponsored Ads-

घमंडिया गठबंधन के नेताओं में देश को चलाने की ताकत नहीं है, देश को मजबूर नहीं बल्कि एक मजबूत सरकार चाहिए जो जनहित में बड़े फैसले ले सके - अमित साह 2गिरिराज सिंह नरेंद्र मोदी की सरकार में महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री हैं। केंद्र सरकार ने 3 करोड़ आवास बनाए जिनमें से ढाई करोड़ ग्रामीण क्षेत्र में हैं, यह काम भी सांसद गिरिराज सिंह ने ही किया है। फिर से एक करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। अगली बार यदि हमारी सरकार बनी तो फिर से 3 करोड नए आवास गरीबों को दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि देश को मजबूर नेता नहीं बल्कि मजबूत नेता चाहिए, जो देश को आगे बढ़ाए और उसमें बड़े-बड़े फैसले लेने की ताकत हो। 70 सालों से राम मंदिर को कांग्रेस पार्टी ने लटका कर रखा था लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने 10 साल के कार्यकाल में ही इस काम को पूरा कर दिखाया।

घमंडिया गठबंधन के नेताओं में देश को चलाने की ताकत नहीं है, देश को मजबूर नहीं बल्कि एक मजबूत सरकार चाहिए जो जनहित में बड़े फैसले ले सके - अमित साह 3राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए लालू यादव, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, तेजस्वी यादव सभी लोगों को निमंत्रण भेजा गया था लेकिन वे तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए वहां जाने से डर गए। देश के कोने-कोने से लोग पहुंचे लेकिन घमंडिया गठबंधन राजनीति से प्रेरित होकर विरोध करता रहा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस धारा 370 को 70 साल तक बच्चे की तरह गोद में पालती रही लेकिन नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में धारा 370 को समाप्त कर दिया।

संसद में राहुल गांधी ने कहा कि इसे मत हटाओ नहीं तो कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी लेकिन साल हो गए कश्मीर में किसी को एक कंकड़ चलाने की हिम्मत भी नहीं हुई। मोदी ने इस देश से आतंकवाद को समाप्त कर दिया। सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार में आए दिन पाकिस्तान से घुसपैठिए आते थे और बम धमाके करके चले जाते थे लेकिन जब मोदी जी को आपने प्रधानमंत्री बनाया तो मुंह तोड़ जवाब दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article