नालंदा से उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री बनाने की उठी मांग
डीएनबी भारत डेस्क

राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से पटना में आयोजित होने वाली संवैधानिक अधिकार एवं परिसीमन सुधार रैली में शामिल होने के लिए नालंदा से सैकड़ों कार्यकर्ता उत्साह के साथ रवाना हुए। जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा के नेतृत्व में करीब 150 गाड़ियों का काफिला पटना निकला।
रवानगी के दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने झंडे, बैनर और नारों के साथ उनका स्वागत किया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने दावा किया कि यह रैली ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने कहा कि जनता की मांग है। नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ही होंगे, क्योंकि उनमें राज्य को संभालने की पूरी काबिलियत है।
बिहार में उपेंद्र कुशवाहा ही एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने संवैधानिक अधिकार और परिसीमन सुधार का मुद्दा मजबूती से उठाया है। उन्होंने दावा किया कि पटना की यह रैली आने वाले लोकसभा चुनाव पर गहरा असर डालेगी। इसका प्रभाव अगली विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में दिखेगा।
डीएनबी भारत डेस्क