नालंदा: जिला परिषद में विशेष बैठक को लेकर बड़ा विवाद, अध्यक्ष तनुजा कुमारी ने 12 सदस्यों द्वारा बुलाई गई बैठक को दिया अवैध करार

DNB Bharat Desk

जिला परिषद में विशेष बैठक को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। अध्यक्ष तनुजा कुमारी ने 12 सदस्यों द्वारा बुलाई गई बैठक को अवैध करार दिया और इसे “तानाशाही व दबंगई” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाओं को रोककर विकास कार्य ठप किया जा रहा है और उन्हें परेशान करने की साज़िश रची जा रही है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: जिला परिषद में विशेष बैठक को लेकर बड़ा विवाद, अध्यक्ष तनुजा कुमारी ने 12 सदस्यों द्वारा बुलाई गई बैठक को दिया अवैध करार 2वहीं, 12 सदस्यों ने पलटवार करते हुए कहा कि अध्यक्ष की मनमानी से डेढ़ साल से योजनाओं की फाइलें अटकी पड़ी हैं और भुगतान भी नहीं हो रहा। सदस्यों ने दावा किया कि अब 25 का आंकड़ा उनके साथ है, जो पूर्ण बहुमत है। उन्होंने योजनाओं के चयन और स्वीकृति का अधिकार डीडीसी को सौंपने की घोषणा की। सदस्यों ने सरकार गिराने के भी चेतावनी दी है

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article