समस्तीपुर: अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं के साथ बैठक, नोटरी कार्यों में निर्धारित शुल्क की पारदर्शिता पर दिया जोर

DNB Bharat Desk

अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के साथ नोटरी कार्यों में सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क (राशि) को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

- Sponsored Ads-

बैठक के दौरान अधिवक्ताओं द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पक्षों को गंभीरता से सुनते हुए स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क का अनुपालन पारदर्शिता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए सुनिश्चित किया जाएगा।

समस्तीपुर: अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं के साथ बैठक, नोटरी कार्यों में निर्धारित शुल्क की पारदर्शिता पर दिया जोर 2अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि नोटरी से संबंधित कार्यों में निर्धारित नियमों का पालन करते हुए सेवा प्रदान की जाए, ताकि लोगों को सरल एवं सुगम सुविधा मिल सके। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि किसी स्तर पर समस्या उत्पन्न होती है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। 

समस्तीपुर: अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं के साथ बैठक, नोटरी कार्यों में निर्धारित शुल्क की पारदर्शिता पर दिया जोर 3प्रशासन एवं अधिवक्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनहित सर्वोपरि है और सभी को मिलकर पारदर्शी एवं व्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने में योगदान देना चाहिए।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article