डीएनबी भारत डेस्क
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सदर पंचायत नावकोठी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद की बैठक की गई। अध्यक्षता राजेंद्र शर्मा ने किया।बैठक में पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहा कि देश और प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है।कानून व्यवस्था चरमरा गयी है।

सत्ता पाने के लिए भाजपा अपनी सभी मर्यादा को लांघ गयी है।कम्युनिस्ट पार्टी के कमजोर होने से सांप्रदायिक शक्ति मजबूत हुई है।हमने गरीब गुरबे को बासगीत का पर्चा दिलवाया उसे जमींदार और भ्रष्ट प्रशासनिक गठजोड़ से उजाड़ने की साजिश चल रही है।जिसके वजह से कम्युनिस्ट पार्टी कमजोर हो रही है।प्रशासनिक पदाधिकारी और जमींदार व पूंजीपति वामपंथ को मजबूत होने में रूकावट पैदा कर रही है।
वहीं14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती डुमरिया में आयोजित करने का फैसला लिया गया।जन समस्याओं को घूम कर संग्रहित करने और जन कोष संग्रह करने का निर्णय लिया गया।बैठक में अनुभव कुमार,संजीव सिंह, चंद्रभूषण चौधरी, सत्यनारायण पोद्दार, महेंद्र महतो,नसीम रब्बानी,टुनटुन पोद्दार, जितेंद्र कुमार,श्रवण महतो,टुन्नी सिंह, राजाराम महतो सहित अंचल परिषद के कार्यकर्ता और दर्जनाधिक सदस्य मौजूद थे।
बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार मिश्र की रिपोर्ट