डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर : समाहरणालय के सभागार में एसपी अरविंद प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार की देर शाम तक जिला स्तरीय मासिक क्राइम मीटिंग चलाए। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों ने भाग लिया। अफसरों द्वारा मार्च माह की रिपोर्ट पेश की जिसकी एसपी ने समीक्षा की। उन्होंने हत्या, लूट, गृहभेदन, नारकोटिक्स, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, वाहन चोरी के कांडों की रिपोर्ट का अवलोकन किया और साइबर अपराध के संबंध में जागरूकता फैलाने एवं इससे संबंधित केस का जल्द निपटारा करने का आदेश दिया।

बैठक में एसपी ने कई मुख्य बिंदुओं पर कड़े निर्देश भी जारी किए। उन्होंने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने तथा अपराधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए एसपी ने समय-सीमा निर्धारित की। अवैध शराब की बिक्री, भंडारण एवं अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया।बैठक में थानाध्यक्षों को कर्मयोगी एप पर प्रशिक्षण प्राप्त करने, सम्मन, कुर्की, एनबीडब्लयू वारंट का शीघ्र ही निप्पादित करने, थानों में विधि कोषांग, लोकशिकायत निवारण कोषांग, महिला हेल्प डेस्क के कार्यों को सूचारू रूप से चलाने, वारंट एवं 300 दिनों से अधिक लंबित कांडों को तेजी से निप्पादन करने का निर्देश दिया।
थानों में अपराध से संबंधित अभिलेखों सीडी पार्ट 1, 2, 3, गुंडा पंजी, फरारी पंजी, एमओ इंडेक्स, अल्फा बेटिकल, लूट पंजी, डकैती पंजी, हाजत पंजी को अद्यतन करने, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट, सूचना का अधिकार, मानवाधिकार, वरीय पदाधिकारी एवं अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय से निर्गत परिवाद के स्थिति, सभी थानाध्यक्षों को डोसियर के सत्यापन की स्थिति एवं नए डोसियर खोलने को कहा।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट