बेगूसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंक लूट की साजिश नाकाम, दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी…बैंक लूट की साजिश नाकाम, दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार। मामला नयागांव थाना क्षेत्र के बागडोग बाजार का है। जहां 23 सितंबर की सुबह तीन अपराधी, जिनमें दो नाबालिग शामिल थे, बिहार ग्रामीण बैंक का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।

अपराधियों ने बैंक के लॉकर को तोड़ने की कोशिश की, लैपटॉप और सीसीटीवी को नुकसान पहुँचाया, लेकिन तभी पुलिस को सूचना मिल गई। एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दो नाबालिग समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

बेगूसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंक लूट की साजिश नाकाम, दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार 2सदर डीएसपी आनंद पांडे ने बताया –अपराधियों के पास से कंप्यूटर, लैपटॉप, सीपीयू और लॉकर तोड़ने के उपकरण बरामद हुए हैं।ये दोनों नाबालिग पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।अगर पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं करती, तो एक बड़ी बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया जा सकता था।

बेगूसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंक लूट की साजिश नाकाम, दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार 3तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह अपराधियों ने बैंक में घुसकर लूट की कोशिश की, लेकिन पुलिस की तत्परता ने उनकी पूरी योजना को ध्वस्त कर दिया। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article