समस्तीपुर मंडल में “रोजगार मेला” के अंतर्गत 71 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित

DNB Bharat Desk

12 जुलाई 2025 को “रोजगार मेला” के तहत समस्तीपुर मंडल के ललित कला केंद्र, अधिकारी क्लब परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

इस कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के विभिन्न स्थानों पर रोजगार मेला के अंतर्गत चयनित 51000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिसमें 40 हजार से ज्यादा केवल रेलवे के अभ्यर्थी थे।

समस्तीपुर मंडल में "रोजगार मेला" के अंतर्गत 71 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित 2समस्तीपुर मंडल में आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय श्री रामनाथ ठाकुर, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, भारत सरकार; माननीय श्री मोहम्मद अख्तरुल इस्लाम शाहीन, विधायक समस्तीपुर; तथा माननीय श्री तरुण कुमार, विधान पार्षद, समस्तीपुर सहित कई अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री विनय श्रीवास्तव तथा वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक कुमार सहित समस्तीपुर मंडल के सभी शाखा अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

समस्तीपुर मंडल में "रोजगार मेला" के अंतर्गत 71 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित 3कार्यक्रम के दौरान समस्तीपुर में  रेलवे, भारतीय डाक विभाग एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयनित कुल 71 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जिनमें:

भारतीय रेल – 55 अभ्यर्थी, भारतीय डाक विभाग – 15 अभ्यर्थी तथा,केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल– 01 अभ्यार्थी शामिल रहे।

समस्तीपुर मंडल में "रोजगार मेला" के अंतर्गत 71 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित 4नियुक्तिपत्र प्राप्त कर सभी अभ्यर्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता एवं गर्व की भावना स्पष्ट दिख रही थी। उन्होंने इस अवसर के लिए केंद्र सरकार एवं संबंधित विभागों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह कार्यक्रम युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article