खोदावंदपुर थाना के सागी पेठिया से चोरी की गयी बाइक लावारिस हालत में रोसड़ा पुलिस ने किया बरामद

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में विगत 11 दिसंबर को सागी पेठिया से चोरी हुई बाइक बीआर09क्यू 9718 को रोसड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र के मब्बी चौक के समीप एक गड्ढे से लावारिस हालत में बरामद किया है. इसकी जानकारी देते हुए खोदावन्दपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि सागी पेठिया से गायब बाइक के मालिक व सागी गांव निवासी अशोक रजक के पुत्र संतोष रजक ने घटना के संदर्भ में खोदावंदपुर थाना में कांड संख्या- 328/023 दर्ज करवाया था.

इस मामले को लेकर पुलिस चौकस थी. बाइक मालिक ने बताया कि स्थानीय थाने में आवेदन देने के बाद खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र की सीमावर्ती बटहा गांव निवासी जयनारायण महतो के पुत्र पिंटू कुमार महतो ने मोबाइल पर चोरी की गयी बाइक का फोटो भेजा और फोन पर कहा कि दस हजार रुपये दे दो, हम बाइक दूसरे से दिलवा देगें. इसकी सूचना बाइक मालिक ने खोदावन्दपुर पुलिस को दिया.

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर थाना के सागी पेठिया से चोरी की गयी बाइक लावारिस हालत में रोसड़ा पुलिस ने किया बरामद 2पुलिस दविश के कारण चोरों ने चोरी हुई बाइक को कुछ पार्ट बदल व खोलकर मब्बी चौक स्थित एक गढ्ढे में फेंक दिया. जिसे रोसड़ा पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद किया है. फिलहाल बरामद की गयी बाइक को रोसड़ा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस मामले में अगली कार्रवाई की तैयारी में जुट गयी है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article