बेगूसराय पुलिस ने एक देशी पिस्तौल व 12 जिंदा कारतूस के साथ कुख्यात अपराधी को किया  गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां एक कुख्यात अपराधी सुभाष यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी के पास से पुलिस ने 12 जिंदा कारतूस एवं दो देसी कट्टा भी बरामद किया है।  गिरफ्तारी बलिया थाने की पुलिस और साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस ने आहो विष्णुपुर दियारा से की है।

बेगूसराय पुलिस ने एक देशी पिस्तौल व 12 जिंदा कारतूस के साथ कुख्यात अपराधी को किया  गिरफ्तार 2घटना के संबंध में बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया है कि सुभाष यादव कुख्यात अपराधी था और  इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही थी। लेकिन पुलिस के पकड़ से लगातार फरार चल रहा था। उन्होंने बताया है कि बलिया थाना और साहेबपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी सुभाष यादव आहो विष्णुपुर दियारा के एक बगीचे में हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय पुलिस ने एक देशी पिस्तौल व 12 जिंदा कारतूस के साथ कुख्यात अपराधी को किया  गिरफ्तार 3इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी की और छापेमारी अभियान चलाया।  छापेमारी अभियान के तहत कुख्यात अपराधी सुभाष यादव को मौके वारदात से गिरफ्तार कर लिया। जब कुख्यात अपराधी सुभाष यादव की तलाशी ली गई तो, उसके पास से दो देसी कट्टा, और 12 जिंदा कारतूस भी बरामद किया। उन्होंने बताया है कि यह कुख्यात अपराधी सुभाष यादव खगड़िया जिले के रहने वाले हैं। इस पर हत्या लूट सहित कई संगीन मामला दर्ज है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article