बछवाड़ा में तीन बच्चो की मां प्रेमी संग फरार,पति घर से गए हुए थे बाहर  

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत में तीन बच्चो की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। घटना के बाद आस पास के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को लेकर रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम गांव निवासी स्व सुखदेव दास की पत्नी शंकुतला देवी ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि मेरे पुत्र संजय दास की पत्नी वीणा देवी मेरे ही पडोसी ओमन दास का पुत्र श्रवण दास के साथ अपने एक बच्चे के साथ फरार हो गयी।

- Sponsored Ads-

दोनों प्रेमी व प्रेमिका मिलकर मेरे घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखा सोने व चांदी का जेवर,वर्तन,कपड़ा समेत अन्य समान लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग को लेकर स्थानीय लोगों व पंचो के द्वारा पंचायत भी किया गया। साथ ही दोनों को अपने अपने मर्यादा में रहने की हिदायद दी गयी।

बछवाड़ा में तीन बच्चो की मां प्रेमी संग फरार,पति घर से गए हुए थे बाहर   2लेकिन जब महिला की पति किसी काम से घर से बहार एक दो दिन गए इसी दौरान महिला ने पड़ोस के देवर के साथ फरार हो गयी। उन्होंने बताया कि संजय दास व वीणा देवी के तीन पुत्र हैं जिसमें से एक छोटे पुत्र को लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष परेंन्द्र कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article