प्रेम प्रसंग में मां ने रिश्ते को किया शर्मसार,अपने बच्चे को दुध के जगह एसिड पिलाकर कर दी हत्या

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता कलंकित हुआ है जहां कलयुगी मां ने अपने ही पुत्र को एसिड पिलाकर मौत की घाट उतार दिया। मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वही मासूम बच्चे की मौत के बाद गांव के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

- Sponsored Ads-

यह पूरा मामला रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर गांव की है। मृत मासूम बच्चे की पहचान मोसादपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय ललन कुंवर का पुत्र रियांश राज के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि 6 महीना पहले रियांश राज का पिता सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

प्रेम प्रसंग में मां ने रिश्ते को किया शर्मसार,अपने बच्चे को दुध के जगह एसिड पिलाकर कर दी हत्या 2वही मौत के बाद रियांश राज के मां अपने पुत्र को लेकर बलिया थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में रहने लगी। उन्होंने बताया कि महिला के पति के मौत के बाद गांव में ही किसी लड़के के साथ प्रेम हो गया। उन्होंने बताया है कि प्रेमी को पाने के लिए मासूम बच्चे को मां के द्वारा ही एसिड पिला दिया। एसिड पीने के बाद मासूम बच्चे जिंदगी और मौत से लड़ने लगा।

उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी मृतक मासूम बच्चे रियांश राज के दादी को लगी। आनन फानन में दादी उस गांव पहुंचकर मासूम बच्चे को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि महिला अपने प्रेमी को पाने के लिए बच्चे को मौत की घाट उतार दिया।

प्रेम प्रसंग में मां ने रिश्ते को किया शर्मसार,अपने बच्चे को दुध के जगह एसिड पिलाकर कर दी हत्या 3फिलहाल इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार के द्वारा रिफाइनरी थाना पुलिस को दी है। मौके पर रिफाइनरी थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article