इंस्टाग्राम पर प्यार, मंदिर में हाई वोल्टेज ड्रामा और फिर पुलिस की मौजूदगी में शादी, बेगूसराय में अनोखी प्रेम कहानी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद लव, सेक्स और धोखा का एक दिलचस्प मामला सामने आया है जहां प्रेमी ने जब मंदिर पहुंचकर शादी से इनकार कर दिया तो जमकर बवाल शुरू हो गया। वही बवाल शुरू होने के बाद प्रेमी जोड़ा को पुलिस ने मंदिर से उठाकर अपने साथ ले गया और उसके बाद दोनों परिजनों को बुलाया गया। परिजनों को बुलाने के बाद दोनों तरफ से सहमति हुई और फिर से मंदिर में प्रेमी जोड़ा का शादी कर दिया।

- Sponsored Ads-

हालांकि प्रेमी युवक का कहना है कि जबरन इन लोगों के द्वारा शादी कर दिया गया है। वही प्रेमिका का कहना है कि इंस्टाग्राम के माध्यम से इसके दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गया। प्यार होने के बाद हम दोनों रिलेशनशिप में रहने लगे। उन्होंने कहा कि अब चलो मंदिर में हम दोनों शादी कर लेते हैं। लेकिन मंदिर में आने के बाद शादी से प्रेमी युवक इनकार कर दिया। फिर पुलिस आया और पुलिस के सामने इन्होंने शादी करने की बात कही। फिर से मंदिर में हम दोनों को शादी हो गया है। मामला मंसूरचक थाना क्षेत्र के महेंद्रगंज काली मंदिर की है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका बछवाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है,जबकि प्रेमी समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का है। और प्रेमी को हाल ही में होमगार्ड की नौकरी मिली है। आपको बताते चले कि बछवाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की की मां की मौत हो चुकी है। जबकि पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। वही नाबालिग बेगूसराय में अपनी मौसी के घर रहती है।

इंस्टाग्राम पर प्यार, मंदिर में हाई वोल्टेज ड्रामा और फिर पुलिस की मौजूदगी में शादी, बेगूसराय में अनोखी प्रेम कहानी 2

नाबालिक लड़की को पढ़ाई करने के साथ-साथ इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतेलिया गांव के रहने वाले राकेश कुमार के साथ हो गई। संयोग से दोनों स्वजातीय (महतो) थे और इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो कर करके आपस में एक दूसरे को बातचीत करते थे। वही फॉलो करने के बाद करीब 6 महीने पहले दोनों ने एक-दूसरे का नंबर शेयर किया और खूब लंबी बातें होने लगी। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई तो दोनों साथ जीने मरने की कसम खाने लगे। 25 साल के राकेश ने 17 साल की लड़की को सपने दिखाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसकी नौकरी होमगार्ड में हो गई। प्रेमी के होमगार्ड में जॉब लग जाने के बाद लड़की भी काफी खुश हो गई कि मेरा प्रेमी होमगार्ड में है और इससे शादी करके खुश रहेंगे।

इसके बाद दोनों चुपके से मिलने-जुलने लगे। इस बीच शारीरिक संबंध भी बना। फोन के अलावा दोनों की होटल में बैठकर आमने-सामने लंबी बातें होती थी। करीब एक सप्ताह पहले बात होते होते दोनों ने शादी करने की कसमें खा ली। एक सप्ताह पहले लड़की ने अपने मौसी के यहां से निकली और राकेश के पास चली गई। दोनों एक सप्ताह तक घूमे और शादी का प्लान बनाया। उधर, राकेश की समस्तीपुर में ट्रेनिंग चल रही है, इसलिए वो कहीं दूर भी नहीं जा सकता था। दोनों अपने गांव नहीं जाकर मंसूरचक के महेंद्रगंज काली मंदिर पहुंच गए। राकेश और लड़की सिंदूर साथ लेकर गए थे, जिससे कि काली माता को साक्षी रखकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन वहां पहुंचते ही राकेश के कुछ दोस्त मंदिर के समीप पहुंच गए और उसने राकेश को ऐसा करने से रोक दिया।

इंस्टाग्राम पर प्यार, मंदिर में हाई वोल्टेज ड्रामा और फिर पुलिस की मौजूदगी में शादी, बेगूसराय में अनोखी प्रेम कहानी 3कहा कि अभी तुम्हारी नौकरी लगी है, ट्रेनिंग पीरियड में हो, कोई भी एक गलत कदम तुम्हारे जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है। इधर, लड़की ने सिंदूर का डिब्बा राकेश को पकड़ा दिया। वो चाहती थी कि राकेश जबरदस्ती सिंदूर डाल दे। लेकिन राकेश जब तैयार नहीं हुआ तो दोनों में बहस होने लगी। अनजान लोगों को देखकर मोहल्ले के काफी संख्या में लोग जुट गए और मंसूरचक थाना एवं डायल-112 को सूचना दे दिया गया।करीब 15 मिनट के अंदर पुलिस की दो गाड़ी मौके पर पहुंची तथा प्रेमी एवं प्रेमिका को उठाकर थाना ले आई। और उसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दिया। दोनों के परिजन थाना पर पहुंचे काफी हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद दोनों के परिजन सहमत हुए और फिर बाद में इस मंदिर में दोनों की शादी कर दी गई। हालांकि प्रेमी जोड़ा की शादी के देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ लग गई। फिलहाल इस प्रेमी जोड़ा की शादी को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share This Article