वीरपुर में 30 साल के प्रेमी संग फरार हुई 15 वर्षीय किशोरी, पुलिस ने अररिया से किया बरामद

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रंसग के नशे में चूर 15 वर्षीय किशोरी ने 30 साल के प्रेमी संग विगत 30 जनवरी को अपने घर से फरार हो जाने का मामला सामने आया है।इस संबंध में पीड़िता की मां ने वीरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी।

- Sponsored Ads-

दर्ज एफआईआर के अनुसार बताया गया कि अपने स्तर से काफी खोजबीन के क्रम में पता चला कि मेरी पुत्री को सिंघौल थाना क्षेत्र के लरुआरा निवासी मो.अकरम का 30 वर्षीय पुत्र मो.नेहाल उद्दीन के संग प्रेम प्रंसग चल रहा था।मुझे पूरी विश्वास है कि नेहाल उद्दीन ने ही शादी करने की नीयत से उसे बहला फुसलाकर ले गया है।

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बाबत की एफआईआर दर्ज कर केस का अनुसंधानकर्ता एसआई ऋषिकेश भारद्वाज को बनाया गया।इधर केस के अनुसंधानकर्ता ने त्वरित कारवाई करते हुए अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के कटहलवारी गांव से उक्त किशोरी को बरामद कर करते हुए उचित पुलिस अभिरक्षा में आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया है।

Share This Article