बेगूसराय के प्रमुख सिमरिया एवं झमटीया गंगा घाटों पर कलश स्थापना को लेकर गंगा जल के लिए श्रद्धालुओं की जुटी भारी भीड़ 

DNB Bharat Desk

कलश स्थापना से पूर्व आज बेगूसराय के प्रमुख सिमरिया एवं झमटीया गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु समस्तीपुर दरभंगा मधुबनी के अलावे विभिन्न जगहों से आकर गंगा स्नान के बाद पूजा अर्चना कर रहे हैं तथा कलश स्थापना के लिए जल लेकर अपने-अपने घरों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

 इस मौके पर प्रशासन के द्वारा भी व्यवस्था की गई है । खासकर गंगा में इस बार अधिक पानी रहने की वजह से श्रद्धालुओं को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन परेशानी पर आस्था की भीड़ भारी दिख रही है । 

बेगूसराय के प्रमुख सिमरिया एवं झमटीया गंगा घाटों पर कलश स्थापना को लेकर गंगा जल के लिए श्रद्धालुओं की जुटी भारी भीड़  2स्थानीय पुजारी का कहना है की गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालु यहां से जल लेकर दुर्गा पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। मान्यता है कि विधिवत पूजा करने से लोगों की सारी मान्यताएं पूरी होती है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article