भगवानपुर के अतरूआ के मां काली मंदिर में वार्षिक महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के अतरुआ गांव में वर्षों पुरानी मां काली मंदिर में बुधवार को वार्षिक पुजा के दौरान मां के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।इस दौरान मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा हुआ रहा।मंगलवार को देर रात तक मां का जगरणा कार्यक्रम हुआ तत्पश्चात् बुधवार को दिनभर पुजा का कार्यक्रम चलता रहा।भजनी जगरणा तथा पुजा के दौरान मानर बजाकर मां की भक्ति गीत का अलाप देते रहे।

- Sponsored Ads-

विदित हो कि यहां सालों भर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। उक्त अवसर पर उक्त स्थान में बड़ी संख्या में खस्सी की बलि भी होती है। ऐसे बीच में भी श्रद्धालु जिनकी मन्नत पूरी होती है उक्त स्थान में खस्सी का बलि चढ़ाने आते रहते हैं। पुजा के बाद खीर प्रसाद के रूप में वितरण किए जाते हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article