भगवान बाजार में राधा कृष्ण में आस्था रखने बाले भक्तों को पूजा अर्चना करने में काफी सहूलियत मिलेगी।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के भगवानपुर बाजार में राधा कृष्ण मंदिर का शिल्यान्यास बाजार समिति के अध्यक्ष आदित्यकांत शर्मा के द्वारा किया गया । मौके पर अध्यक्ष ने बताया कि जन सहियोग से यात्री शेड के बगल में भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
Contents
जिससे भगवान बाजार में राधा कृष्ण में आस्था रखने बाले भक्तों को पूजा अर्चना करने में काफी सहूलियत मिलेगी। मौके पर संजय राय,टिंकू कुमार,प्रकाश साह, बलबीर कुमार, अविनाश कुमार उर्फ मुन्ना, बबलू पंडित,नवल यादव,रामाधार साह सहित बाजार के दुकानदार उपस्थित थे।
- Sponsored Ads-

विदित हो कि किरीब 8 वर्षों से भगवानपुर बाजार में भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा को स्थापित कर हर वर्ष भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं।
बेगूसराय भगवानपुर संवादाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
