मेघौल में भव्य समारोह में सात दिवसीय राम कथा सम्पन्न

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत मेघौल पश्चियारी शिवाला पर आयोजित सात दिवसीय राम कथा सह ज्ञान यज्ञ का हुआ समापन।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत मेघौल पश्चियारी शिवाला पर आयोजित सात दिवसीय राम कथा सह ज्ञान यज्ञ का समापन समारोह पूर्वक किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश जौनपुर से पधारे मानस मर्मज्ञ विद्वान कथावाचक आचार्य श्यामजी शास्त्री महाराज एवं उनके सांस्कृतिक टीम के सदस्यों को आयोजन समिति की ओर से मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, अंगवस्त्र एवं राम चरित्र मानस की पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-

कथावाचक को सम्मानित करते हुए स्वागताध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि राम चरित्र मानस शिर्फ़ महाकाव्य नहीं बल्कि यह मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाती है। इसके अध्ययन अनुश्र्वन तथा उसके अनुसार आचरण करने से परिवार स्वर्ग बन जाता है और मनुष्य जीवन मोक्ष को प्राप्त करता है।

उन्होने आचार्य श्यामजी महाराज के कथावाचन शैली की भूरी भूरी प्रसंसा करते हुए कहा कि आप के जैसे समाज के पथ प्रदर्शकों का सम्मान करते हुए हमें और हमारी जन्म धरती मेघौल को गर्व महसूस हो रहा है। कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष उमा शंकर सिंह , कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह , स्वामीनाथ ठाकुर ने भी समपन  रामकथा कार्संयक्रम को संबोधित किया।

व्यास पीठ से अपने सम्बोधन में आचार्य श्यामजी शास्त्री महराज ने गत सात सात दिनों में मेघौल के सुधि श्रोताओं और मानस अनुगामियों से मिला प्यार और सेवा भाव को चीर स्मरणीय बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति के सभी सदस्यों व ग्रामीणों का आभार प्रकट किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article