बेगूसराय के सिमरिया में सपरिवार गंगा स्नान कर बोले उपमुख्यमंत्री – सनातन विरोधियों का होगा नाश

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र सिमरिया धाम पहुंचे सूबे के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गंगा स्नान किया इस दौरान उनके परिवार भी उनके साथ रहा उनकी पत्नी पुत्र समेत अन्य परिजनों ने भी गंगा में स्नान किया, और चिदातमन जी महाराज के सानिध्य में पूजा अर्चना की, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन विरोधियों का शक्ति स्वरूपा माता महालक्ष्मी नाश करेंगी, अनंत चतुर्दशी का आज दिन है और इस पावन दिन में ऐसी मान्यता है

- Sponsored Ads-

 बेगूसराय के सिमरिया में सपरिवार गंगा स्नान कर बोले उपमुख्यमंत्री - सनातन विरोधियों का होगा नाश 2कि समुद्र मंथन से माता महालक्ष्मी का प्रकटीकरण हुआ था अतः आज का दिन बड़ा ही पवन है और आज उन्होंने सिमरिया से जल उठाकर अशोक धाम लखीसराय के लिए प्रस्थान किया, इस बीच में हाथीदह स्थित बाबा दुख हरण महादेव के मंदिर में भी उन्होंने पूजा अर्चना की और यहां से सैकड़ो बाइक के साथ एक बड़ी रैली के रूप में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का एक जत्था उनके साथ अशोक धाम के लिए रवाना हुआ,

बेगूसराय के सिमरिया में सपरिवार गंगा स्नान कर बोले उपमुख्यमंत्री - सनातन विरोधियों का होगा नाश 3जहां वे आज पूजार्चना करने के बाद लखीसराय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी भी उनके साथ होंगे! वही मीडिया से बात के करते हुए उन्होंने विपक्ष पर करारा प्रहार किया उन्होंने कहा कि सनातन विरोधियों का नाश होना तय है लालू यादव पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बने हुए हैं और सनातन विरोधियों के साथ खड़े हैं, आने वाले चुनाव में उनका सुपरा साफ हो जाएगा!

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article