अखण्ड ब्रह्मांड व पूरे भारत देश में धर्म के प्रति अधिक रुचि बिहार में है —
गंगा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य,मोक्ष देती है।

बिहार ज्ञान, भक्ति, वैराग्य और उपासना में आगे है।
रामचरितमानस मेरे हृदय में है।
गंगा के दर्शन मात्र से मुक्ति मिलती है।
गंगा जल का लगातार तेरह माह सेवन करें,हर व्यक्ति हर पूर्णमासी पर माता पिता के नाम पर वृक्ष लगाए।
डीएनबी भारत डेस्क
सनातन एवं राम की परंपरा है भारतीय परंपरा।जो राम की परंपरा को मानेगा वो राम जैसा हो जाएगा। महादेव जैसा हो जाएगा । जै जानई सोई देह जनाई, जानई सोई सोई हो जाई। उक्त बातें गुरुवार को हर्ल बरौनी कालोनी परिसर स्थित मैदान में आयोजित एक दिवसीय सत्संग महोत्सव में सत्संग एवं प्रवचन करते हुए स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज ने कहा। उन्होंने कहा गंगा के दर्शन मात्र से ही मुक्ति मिलती है। गंगा जल का याचमन, मुंह धोने, स्नान करने से मुक्ति मिलती है। त्रिवेणी का संगम सत्संग हैं। गंगा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और मोक्ष देती है। गंगा के कृपा बिना गंगा किनारे जन्म संभव नहीं है। अखण्ड ब्रह्मांड व पूरे भारत देश में बिहार में सबसे अधिक धर्म के प्रति रुचि है।
तभी तो बिहार ज्ञान, भक्ति, वैराग्य, उपासना और उद्योग में आगे रहा है। उन्होंने कहा कि बिना सत्संग के विवेक , ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकता है। सत्संग यज्ञ है। राम के कृपा बिना सत्संग सिद्ध नहीं हो सकता है। जबकि बिहार की धरती माता सीता की है। उन्होंने कहा रामचरितमानस हृदय है, बाकी सब हाथ पैर है।जीवन में फुर्सत निकालकर सियाराम से प्रेम कर लो। उन्होंने कहा मनमीत रंग मार लो बस हो गया भजन,आदत बुरी सुधार लो हो गया भजन। उन्होंने कहा सनातन धर्म को छोड़कर कहीं नहीं जाइएगा,जो सनातन धर्म का नहीं हुआ वो मेरे किसी काम के नहीं। अपने धर्म का त्याग कदापि ना करें।दूसरे धर्म में जाओगे तो डर लगेगा। उन्होंने कहा बेगूसराय धार्मिक है। बेगूसराय में कैंसर रोगों में वृद्धि हैं। पानी,हवा दूषित हैं।
गंगा जल का लगातार तेरह माह सेवन करें,हर व्यक्ति हर पूर्णमासी पर माता पिता के नाम पर वृक्ष लगाए।दस वर्षों में बेगूसराय रोग मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मानव तन दुबारा नहीं मिलता है। इसीलिए सही सदुपयोग करें। धन्यवाद ज्ञापन डा कुंदन कुमार ने किया।इस अवसर पर समाजसेवी अजय गुप्ता, पूर्व मंत्री महाचन्द्र सिंह, बिन्दू सिंह उर्फ दारा सिंह, हर्ल के प्लांट हेड संजय गुप्ता,मानव संसाधन अधिकारी मनीष कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय,संयोजक पियूष कुमार, राहुल कुमार सिंह , रजनीश कुमार, निर्भय, विवेक कुमार, सुनील पांडेय, चंदन पांडेय, अभिषेक कुमार, शंभू कुमार सिंह, पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह, माधव कुमार अंशु कुमार सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट