बेगूसराय में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर यज्ञ का किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के रतनपुर में गुरुवार से श्री राम कथा यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। श्री राम कथा यज्ञ कार्यक्रम में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर यज्ञ का उद्घाटन किया गया। इसके पहले बिधि विधान से शुरू हुए इस यज्ञ मे उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने  पूजा अर्चना की और लोगो को सम्बोधित किया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर यज्ञ का किया उद्घाटन 2कई बीघा मे फैले इस यज्ञ स्थल को न सिर्फ भव्य तरीके से सजाया गया है बल्कि मुख्य पूजा  स्थल मे एक विशाल मंडप को भी बनाया गया है। गुरुवार से शुरू हुए इस स्थल पर हजारों हजार की संख्या मे श्रद्धांलु शामिल हुए। इस दौरान लोगो के जय श्री राम के नारे ने पुरे इलाके को भक्ति मय बना दिया।

बेगूसराय में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर यज्ञ का किया उद्घाटन 3मिडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा की गंगा की इस पावन तट पर महंत सतराज जी के द्वारा प्रभु श्री राम का महायज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, यह चित्र, इसके अंदर पवित्रता का भाव और सम्पन्नता का भाव भरेगा। विजय सिन्हा ने आगे कहा की महायज्ञ हमेशा सामाजिक सौहार्द बढ़ता है सनातन धर्म और बसुधेब कूटकम्भ के भाव को मज़बूरी प्रदान करता है।यह भूमि पवित्रता के साथ आने वाली पीढ़ी को वरदानी स्वरुप मे आशीर्वाद भी पितर देते है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article