बछवाड़ा के झमटिया गंगा घाट पर नहाय खाय को लेकर गंगा स्नान के लिए उमड़ी छठ वर्तियों की भीड़

DNB Bharat Desk

लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार से नहाय-खाय के साथ श्रद्धा और उत्साह से शुरू हो गया है। नहाय-खाय के साथ चार दिनों तक चलने वाले महापर्व छठ को लेकर झमटिया धाम गंगा घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न इलाकों से बसों और अन्य वाहनों से छठव्रती गंगा स्नान के लिए झमटिया गंगा घाट समेत अन्य घाटों पर जा रहे थे। इस दौरान विभिन्न घाटों पर लोगों की भीड़ देखी गई।

बछवाड़ा के झमटिया गंगा घाट पर नहाय खाय को लेकर गंगा स्नान के लिए उमड़ी छठ वर्तियों की भीड़ 2गंगा घाट पर महिलाएं परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ स्नान कर सूर्य देवता की उपासना में लीन रहीं। झमटिया घाट,बेगमसराय, रानी, सुरों, दादुपुर आदि घाटो पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा के तटों पर “छठी मइया” के जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं ने स्नान के बाद नए वस्त्र धारण कर पूजा सामग्री तैयार की और सूर्य देव के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओ के भीड़ को देखते हुए एनएच 28 से छठ घाट जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा बलों को तैनात किए गए हैं। खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस कर्मियों को लगाया गया था।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा के झमटिया गंगा घाट पर नहाय खाय को लेकर गंगा स्नान के लिए उमड़ी छठ वर्तियों की भीड़ 3बछवाड़ा थानाध्यक्ष परमेन्द्र कुमार ने बताया कि छठव्रतियों की सुविधा को ख्याल में रखते हुए महिला सुरक्षा कर्मी की नियुक्ति की गई है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। वहीं एनएच 28 पर श्रद्धालुओ को सड़क पार कराने के पुलिस कर्मियों के द्वारा नजर रखी जा रही है। वही श्रधालुओ के भीड़ के कारण एन एच 28 कई किलोमीटर तक सुबह से जाम रहा।सभी वाहन रुक रुक कर सड़क से गुजर रही थी। प्रशासन के द्वारा जाम को छुराने का प्रयास दिन भर जारी रहा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article