राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बच्चों को दवा खिलाकर कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/राष्ट्रीय कृमि दिवस पर मंगलवार को नगर परिषद बीहट क्षेत्र अंतर्गत असुरारी स्कूल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा मनोज कुमार के द्वारा बच्चों को दवा खिलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बीएचएम संजय कुमार ने बताया कि आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस है ।

- Sponsored Ads-

राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बच्चों को दवा खिलाकर कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन 2आज सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में एलबेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी । 01 साल से कम उम्र के बच्चों को यह दवा नहीं दी जाएगी । 01 साल से 02 साल के बच्चों को आधी गोली, चुरकर, महीन कर चम्मच से पानी के साथ घोलकर देनी है। 02 साल से 05 साल के बच्चों को एक गोली चुरकर देनी है। 05 साल से 19 साल के बच्चों को एक गोली देनी है ।

राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बच्चों को दवा खिलाकर कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन 3खाली पेट या गंभीर रूप से बीमार बच्चों को यह दवा नहीं देनी है । मौके पर असुरारी विद्यालय प्रभारी अनिल कुमार राय, बीएचएम संजय कुमार, बीएमसी यूनिसेफ सुधीर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article