परियोजना प्रमुख संजय कुमार गुप्ता ने किया झंडोतोलन।
डीएनबी भारत डेस्क

राष्ट्रीय महापर्व 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, बरौनी इकाई में परियोजना प्रमुख संजय कुमार गुप्ता द्वारा प्रशासनिक भवन एवं आवासीय परिसर स्थित अतिथि गृह पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का झंडोतोलन कर उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों का उत्साहवर्धन किया गया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने बरौनी इकाई की निरंतर प्रगति एवं हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में आने वाली चुनौतियों और अवसरों पर विचार व्यक्त किए।
उन्होंने सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत बेगूसराय क्षेत्र में किए जाने वाले प्रस्तावित विभिन्न कल्याणकारी कार्यों का उल्लेख किया, जो हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के समाज के प्रति समर्पण को दर्शाता है। समारोह के दौरान केंद्रीय विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल, किड्जी स्कूल एवं बरौनी इकाई के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन सभी बच्चों को बरौनी इकाई के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। समारोह की अंतिम कड़ी में मानव संसाधन विभाग के अधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा द्वारा समारोह में प्रत्यक्ष वी अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सम्मिलित लोगों को धन्यवाद व्यक्त कर आभार प्रगट किया।

आयोजित कार्यक्रम में इकाई प्रमुख संजय कुमार गुप्ता के साथ साथ सहायक उपाध्यक्ष मेंटिनेंस गोपाल कृष्ण बेहेरा, सहायक उपाध्यक्ष ऑपरेशन ज्योतीश कुमार सतपथी, सहायक उपाध्यक्ष तकनीकी श्री दिबेश बेहेरा, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र पांडे, डीएवी स्कूल के प्राचार्य , एन सीसी के चित्रबहादुर थापा, मानव संसाधन पदाधिकारी मनीष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट