नालंदा: जन सुराज नेता आरसीपी सिंह पहुंचे शहीद सिकंदर राउत के उत्तरथू गांव,शहीद जवान के परिजनों ने किया मुलाकात

DNB Bharat Desk

नालंदा-पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हाल ही में आप सब की आवाज पार्टी का जन सुराज में विलय करने वाले नेता आरसीपी सिंह शहीद जवान के गांव उत्तरथू पहुंचे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने शहीद जवान सिकंदर राउत के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

नालंदा: जन सुराज नेता आरसीपी सिंह पहुंचे शहीद सिकंदर राउत के उत्तरथू गांव,शहीद जवान के परिजनों ने किया मुलाकात 2आपको बता दें की जन सुराज पार्टी का दामन थामने के बाद पहली बार आरसीपी सिंह नालंदा पहुंचे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में शहीद जवान के परिवार का भरण पोषण कैसे हो इसके बारे में हम सब को सोचने की जरूरत है। शहीद जवान ने जो अपने पीछे परिवार को छोड़ गए उसके बारे में सरकार को भी सोचने की जरूरत है।

नालंदा: जन सुराज नेता आरसीपी सिंह पहुंचे शहीद सिकंदर राउत के उत्तरथू गांव,शहीद जवान के परिजनों ने किया मुलाकात 3देश के लिए शहीद होना गर्व की बात है। वही अभी तक राज्य सरकार के द्वारा शहीद के जवानों को मुआवजा राशि नहीं दिए जाने से आरसीपी सिंह नाराज दिखे। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में बात की और जल्दी परिजनों को मुआवजा राशि दिलाने का भरोसा दिया।

Share This Article